सपना चौधरी कैमरे के सामने करने लगीं ऐसी अजीब हरकतें, वीडियो देख लोग बोले- छोटी बच्ची हो क्या...

Sapna Choudhary Funny Video Viral: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और फुर्तीले डांस के लिए जानी जाती हैं। उनका देसी डांस करने का तरीका लोगों का दिल जीत लेता है। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के डांस के दीवाने हैं।
बेहद पॉपुलर हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए के साथ ही उनके पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। बता दें कि सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इसीलिए अपने फैन्स को खुश करने के लिए सपना कभी डांस के वीडियोज तो कभी फैमिली व्लॉग भी शेयर करती रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी कैमरे के सामने फनी हरकतें करती नजर आ रही हैं।
कैमरे पर अजीब हरकतें करती दिखीं सपना
जी हां, सपना चौधरी के वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना बच्चों वाला बबलगम खाती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह बार-बार अपने मुंह से निकालकर भी कैमरे में दिखा रही हैं। सपना चौधरी के इस वीडियो को देख यूजर्स ने कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है। जहां कुछ लोग हैं जो सपना के इस फनी अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सपना चौधरी को ट्रोल कर रहे हैं।
सपना के इस वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कितना फनी है सपना आप कितनी क्यूट लग रही हो तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना कितनी नौटंकी करने लगी है। वहीं एक ट्रोलर ने सपना को ट्रोल करते हुए कहा- छोटी बच्ची हो क्या। तो वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा- ये सब अजीब हरकतें आप पर सूट नहीं करतीं आप काफी मेच्योर हो।


Click it and Unblock the Notifications