सपना चौधरी के बेटे की पहली झलक एकदम शानदार, गोद में लिए नजर आईं हरियाणवी डांसर
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी कुछ समय पहले काफी ज्यादा चर्चा में आईं थीं और लोगों को झटका तब लगा था जब अचानक उन्होने शादी का खुलासा किया था। इस दौरान उनके फैंस का दिल टूट गया था। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने काफी समय तक अपनी शादी छुपाई थी और राज तब खुला जब वो मां बनीं। सपना चौधरी ने एक बेटे को जन्म दिया है जिसकी एक झलक के लिए उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं।
इस समय सपना चौधरी ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रहीं हैँ। सपना चौधरी ने बेटे को अपनी गोद में लिया हुआ है और काफी खुश लग रहीं हैं।

हालांकि इस तस्वीर में भी सपना चौधरी ने बेटे का चेहरा किसी को नहीं दिखाया है और इसको लेकर फैंस नीचे कमेंट भी कर रहे हैँ। इस तस्वीर को साझा करते हुए सपना ने इंस्टाग्राम पर एक लाइन लिखी है कि..
'हज़ारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है... बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा'। जाहिर है वो मां बनने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं। कुछ समय पहले किसी बच्चे की तस्वीर वायरल हुई थी जिसको सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का बच्चा बताया जा रहा था।
हालांकि बाद में पता चला था कि वो सपना चौधरी का बच्चा नहीं है। अब देखना ये है कि सपना कब अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखातीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











