सपना चौधरी के घर से उठी अर्थी, फूट-फूट कर रोई हसीना, दफनाने का पूरा वीडियो किया शेयर

Sapna Choudhary Dog Death: सपना चौधरी हरियाणा की एक मशहूर डांसर और सिंगर है और आपको बता दें कि अक्सर वह किसी ने किसी वजह के चलते चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पालतू डॉगी क्वीन इस दुनिया को छोड़कर जा चुका है। साथ ही सपना और उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
बेटे को दिया सहारा
इस दौरान सपना चौधरी अपने पालतू डॉगी क्वीन को अंतिम विदाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "क्वीन जानवर नहीं बल्कि हमारे परिवार की शान थी। उसने हमारे बेटे को चलना सिखाया था।" वीर साहू ने पोस्ट के दौरान बताया कि क्वीन उनके बेटे पोरस की सबसे पहले साथी थी।
वीर साहू का इमोशनल पोस्ट
वीर साहू ने इस दौरान पोस्ट में लिखा कि "क्वीन ने पोरस को सहारा देकर चलना सिखाया था और अपनी पीठ पर बैठकर घुमाया भी था। मेरे खलनायक गाने में भी उसने रोल किया था और सपना को वह सबसे ज्यादा प्यारी थी। लेकिन अब जब पोरस पूछेगा कि पापा क्वीन कहां गई तो उसको जवाब देना बहुत मुश्किल होगा।"
11 साल की थी सपना चौधरी की क्वीन
जानकारी के लिए आपको बता दें की क्वीन की उम्र तकरीबन 11 साल की थी। सपना और वीर साहू ने बताया था कि उसने रानी की तरह जिंदगी जी थी। इस सम्मान के साथ में विदा हुई थी। उन्होंने लिखा कि प्रकृति के पंचतत्वों को प्रकृति को समर्पित कर दिया। यही हमारे जीवन का चक्र है और हम सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं कि प्रभु क्वीन को अपने चरणों में स्थान देना।
सपना चौधरी की शादी
बताते चलें कि 24 जनवरी 2020 को सपना चौधरी और वीर साहू ने शादी कर ली थी। इस बात की जानकारी वीर साहू ने अपने फेसबुक लाइव के दौरान दी थी। दरअसल आपको बता दें कि परिवार में हुई एक मृत्यु की वजह से सपना चौधरी और वीर साहू अपनी शादी की खुशी को शेयर नहीं कर पाए थे।


Click it and Unblock the Notifications