Sapna Choudhary Video: नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ये कातिलाना वीडियो, किया ऐसा डांस की लग गई लाइन...

Sapna Choudhary viral video: सपना चौधरी को भला आज कौन नहीं जानता। सपना चौधरी को लोग हरियाणा की क्वीन के नाम से भी जानते हैं। जवान हो या बूढ़ा हर कोई सपना के डांस का दीवाना है। सपना चौधरी की एक परफॉर्मेंस पर हजारों की संख्या में भीड़ लगती है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी के नए हों या पुराने गाने ट्रेडिंग लिस्ट में छाए रहते हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी खरबूजे सी तेरी जवानी पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
धमाकेदार डांस करती नजर आईं सपना चौधरी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी नीले रंग के सूट में कमर बलखाती नजर आ रही हैं। सिर पर पल्ला डालकर सपना चौधरी जो डांस करती नजर आ रही हैं वह लोगों के दिलों पर छुरियां चला रहा है। सपना अपने एनर्जेटिक डांस से लोगों को दीवाना बना रही हैं। बता दें कि नजफगढ़ में लगी एक रागनी का वीडियो है। जहां सपना चौधरी अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी छाया हुआ है इस वीडियो पर 1.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
पॉपुलर हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी समय के साथ बढ़ती जा रही है। जब से सपना बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनी हैं तब से वह देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी हैं। बता दें कि डांसर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 6.1 मिलियन है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सपना ने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बेटे का जन्म हुआ था जिसका नाम उन्होंने पोरस रखा था। हालांकि वह अपने बच्चे और पति के साथ पोस्ट शेयर नहीं करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications