..................... Sapna Choudhary Saved herself falling from tractor, dancer angry on driver, video viral - Hindi Filmibeat

ट्रैक्टर से गिरते-गिरते बचीं सपना चौधरी, गुस्से में ड्राइवर को सुनाईं खरी खोटी, इंटरनेट पर छाया VIDEO

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Saved herself falling from tractor Video Viral: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और फुर्तीले डांस की वजह से पसंद की जाती हैं। बता दें कि सपना चौधरी के लाखों करोड़ों दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी सपना चौधरी काफी पॉपुलर हैं। उनके नए के साथ ही पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

ट्रैक्टर पर से गिरते-गिरते बचीं सपना चौधरी
जी हां, हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ट्रैक्टर पर बैठ खेतों को देखने जा रही हैं, लेकिन धूल उनके मुंह पर चिपल जाती है जिस वजह से वह अपनी टी-शर्ट से अपना मुंह कवर कर लेती हैं, लेकिन उनके पास बैठा बच्चा उनका चेहरा खोल देता है। उसके बाद सपना चौधरी काफी चिल्लाने लगती हैं। जी हां, सपना चौधरी पहले तो अपने ड्राइवर को खरी खोटी सुनाती हैं। उसके बाद वह कहती हैं कि ड्राइवर बेवकूफ है म्हारा।

सपना के इस वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
इसके बाद भी गुस्से में सपना काफी कुछ सुनाती दिखती हैं, लेकिन तभी सपना अपना बैलेंस खो देती हैं जिस वजह से वह ट्रैक्टर पर से गिरते-गिरते बचती हैं। सपना इस वीडियो पर काफी गुस्से से लाल होती दिखती हैं। बता दें कि हर वीडियो की तरह इस वीडियो में भी सपना चौधरी के फैन्स ने जमकर कमेंट किए हैं।

जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अब असलियत सामने आई है। वहीं दूसरे ने लिखा- हां, डांस के तो बहुत वीडियो वायरल होते हैं थोड़े फनी वीडियो भी आने चाहिए। बता दें कि सपना के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X