अपने पुराने डांस वीडियो देख पछताईं सपना चौधरी ? बोलीं- मैं अपने बच्चों को वो क्लिप नहीं दिखा सकती...

Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणा की जानी जानी डांसर सपना चौधरी अपने देसी अंदाज और अपने जोशीले डांस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी काफी छोटी उम्र से डांस करती आई हैं। सपना चौधरी का अंदाज लोगों को दीवाना बना देता है। पहले तो सपना चौधरी रागनियों में डांस किया करती थीं, लेकिन अब सपना बड़े इवेंट्स में जाती हैं जो उनके खुद के नाम का होता है।
बच्चों को अपने डांस वीडियो नहीं दिखा सकती
समय के साथ ही सपना चौधरी ने अपने डांस में भी बदलाव किया है। सपना चौधरी पहले काफी बोल्ड डांस स्टेप्स किया करती थीं, लेकिन अब सपना ने खुद की अपने डांस की लिमिट सेट की है। हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट में सपना चौधरी से उनके डांस को लेकर बात की गई तभी सपना ने कहा कि उनके बच्चे भी उनके डांस वीडियो देखते हैं वह भी डांस करते हैं, लेकिन अलग मैं अपने पिछले वीडियोज़ की बाद करूं तो मैं अपने बच्चों को पिछले डांस के वीडियो नहीं दिखा सकती।
डांस की सेट कर ली लिमिट...
जब इसपर पूछा क्या कि ऐसा क्यों तब सपना ने कहा कि उस समय मैं बहुत एनर्जी से डांस किया करती थी। उस समय मुझे नहीं पता था कि किन चीजों की लिमिट्स होनी चाहिए। अभी मैं लिमिट में डांस करती हूं। मान लो जो भी स्टेप मैंने किया अगर मैं उसे ओवर करूंगी तो वह स्क्रीन पर गंदा आता है, लेकिन उसी स्टेप को आज मैं लिमिट में करती हू्ं तो बहुत प्यारा आता है। अब मैं भी तो इंसान हूं। गलतियां करूंगी तब ही तो सीखूंगी।
मेरे शोज में नहीं आती थीं औरतें...
सपना आगे कहती हैं कि मैंने साल भर से ज्यादा खुद पर काम किया है मैं ऐसे ही यहां नहीं बैठी हूं। मैंने महसूस किया कि मेरे डांस को सिर्फ आदमी देखने आ रहे हैं तो ऐसा क्या है कि महिलाएं और बच्चे में डांस नहीं देख सकते। इस चीज को समझने में मुझे समय लगा, लेकिन अब मैं समझ गई हूं तो मेरे शोज में सभी आ रहे हैं। आज औरतें बच्चे डांस एंजॉय करते हैं उस समय तो औरतों को आने ही नहीं दिया जाता था, लेकिन आज सब बदल गया है।


Click it and Unblock the Notifications