भारत में टिकटॉक बैन को लेकर ये क्या बोल गईं सपना चौधरी- हरियाणवी डांसर का वीडियो वायरल
भारत और चीन के रिश्ते इस समय कैसे चल रहे हैं और चीन नियत किस तरह से लगातार बदल रही है ये तो सभी जानते हैं। यही कारण है कि चीन को आर्थिक तौर पर झटका देने के लिए भारत से सरकार ने टिक टॉक समेत हाल ही में 59 ऐप्स बैन कर दिए थे। ये सभी चीनी ऐप्स हैं जिनकी कमाई करोड़ों हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई थी एक के बाद कई लोगों ने इस मामले में अपनी अपनी बात रखी थी।
इस समय खबर आ रही है कि टिक टॉक बैन होने की बात को लेकर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने एक बयान दिया है। गौरतलब है कि सपना चौधरी एक बड़ी स्टार हैं और टिक टॉक पर भी वो काफी ज्यादा एक्टिव थीं। साथ ही उनके काफी फॉलोवर्स भी हैं। सपना चौधीरी ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी बात रखी है और सरकार के फैसले का सम्मान कर रही है। उन्होने कहा कि.. 'सरकार ने 59 एप को बैन कर दिया है जिसमें Tiktok भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











