सपना चौधरी ने बदला रूप रंग, लहंगा चोली छोड़ छोटी ड्रेस पहन पहुंचीं Ed Sheeran के कॉन्सर्ट में...

Sapna Choudhary Reached at Ed Sheeran concert: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने खास अंदाज और बेहतरीन देसी डांस के लिए जानी जाती हैं। उनका एक डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लग जाती है। सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। हर कोई सपना चौधरी के डांस का दीवाना है।
सपना चौधरी की लेटेस्ट तस्वीरें हुईं वायरल
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों वह कोई ना कोई पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर तारीफें बटोरती हैं, लेकिन हाल ही में सपना चौधरी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टाइलिश ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। येलो कलर की मिडी, आंखों पर चश्मा और कानों में लंबे कुंडल पहने सपना चौधरी एक दम बदले लुक में नजर आ रही हैं।
एड शीरन के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सपना चौधरी
वैसे तो अधिकतर सपना चौधरी या तो लहंगा चोली में नजर आती हैं या फिर सूट सलवार में, लेकिन सपना चौधरी के वेस्टर्न आउटफिट में देख लोग तो सपना को पहचान ही नहीं पा रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही सपना चौधरी लिखती हैं- 'कुछ रातें याद दिलाती हैं कि संगीत घर के जैसा क्यों लगता है। पिछली रात एड शीरन के साथ हर गीत और हर म्यूजिक ने मुझे जीवंत महसूस करवाया। यह हैरानी की बात है कि एक संगीत कैसे इतने सारे लोगों को एक साथ जोड़कर रखता है। आपके दिल को खुशी से भर देता है। जीवन सच में बहुत ही सुंदर है। जब सब अच्छा चलता है।' बता दें कि सपना ने इन तस्वीरों को एड शीरन के साथ टैग किया है।
सपना चौधरी के नए लुक को देख हैरान रह गए फैन्स
आपको बता दें कि सपना के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह आपको तो इस लुक में पहचान पाना मुश्किल है। वहीं दूसरे ने लिखा- इस तरह के लुक में भी आप काफी खूबसूरत दिख रही हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दो बच्चों के बाद सपना ने बदला लुक।


Click it and Unblock the Notifications