..................... Sapna Choudhary push man when he did this bad thing, video viral on social media - Hindi Filmibeat

Sapna Choudhary Video: स्टेज पर शख्स ने की ऐसी हरकत तो सपना चौधरी ने मारा धक्का,नजारा देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी उनकी डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थकते हैं। बता दें कि सपना चौधरी जब से बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा बनी हैं हर कोई उनका दीवाना हो गया है और उनकी पॉपुलेरिटी दिन रात तेजी से बढ़ रही है।

फिलहाल तो बता दें कि सपना चौधरी आज एक जाना माना नाम बन गई हैं। किसी फंक्शन पार्टी में जब तक उनके गाने ना बजें तब तक फंक्शन ही अधूरा रहता है। सपना के गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन बता दें कि सपना के पुराने गानों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। उनका एक-एक वीडियो मिलियंस में जाता है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर हैं। फिलहाल तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी एक शख्स को धक्का मारती नजर आ रही हैं।

दरअसल सपना चौधरी एक रागिनी में जाती हैं जहां वह पेप्सी शर्मा के साथ परफॉर्म करती हैं। दोनों की गाने की जुगलबंदी चल रही होती है, लेकिन पेप्सी शर्मा बार-बार सपना के पास आकर गाना गाने की कोशिश करती हैं, लेकिन इतने में ही सपना चौधरी उन्हें धक्का लगाते हुए वहीं रोक देती हैं, लेकिन साथ ही में वह परफॉर्मेंस भी देती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा- पेप्सी शर्मा ही एक बंदा है जिससे सपना चौधरी बचती फिरती हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा यह बेशर्मी है। बता दें कि यह वीडियो यूट्यूब पर 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X