दूसरी बार मां बनेंगी सपना चौधरी? वायरल तस्वीर में दिख रहा है बेबी बंप!
हरियाणा की मशहूर अभिनेत्री और डांसर सपना चौधरी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैँ। हाल ही में उनकी शादी को लेकर जब खुलासा हुआ था और वो मां बनीं थी तब फैंस को 440 वोल्ट का झटका लगा था। क्योंकि उन्होने अपनी शादी पूरी तरह से छिपाकर रखी थी। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि सपना एक बार फिर से प्रेगनेंट हैं।
उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। बता दें कि सपना सपना चौधरी की तस्वीर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये उनकी पुरानी तस्वीर है जब वो पहली बार मां बनीं थीं।

इसको लेकर किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है कि वो फिर से मां बनने वाली हैं। सपना चौधरी के फैंस पहले इस तस्वीर को देखकर ऐसा सोच रहे थे कि उनकी पसंदीदा कलाकार फिर से मां बनने वाली हैं।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। पहली बार मां बनने के बाद उनके कुछ गाने सामने आए थे जो कि काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। सपना चौधरी कुछ समय पहले बिग बॉस का हिस्सा बनीं थीं और काफी समय तक घर के अंदर रहीं थीं।
सुपरस्टार सलमान खान के साथ उन्होने डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री ली थी और जाने तक सलमान खान उनके साथ अक्सर हंसी मजाक करते नजर आते थे।


Click it and Unblock the Notifications











