सपना चौधरी ने भरतपुर में काटा गदर, तलाक की चर्चाओं के बीच लगाए जोरदार ठुमके!
Sapna Choudhary Performs In Bharatpur: हरियाणवी इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन कहीं जाने वाले सपना चौधरी जब भी स्टेज पर उतरती है तो माहौल में जैसे मानो जान आ जाती है। इस बार तो राजस्थान के भरतपुर में उनका लाइव इवेंट हुआ और यहां पर उन्होंने अपने डांस से गदर मचा दिया।

दरअसल हाल ही में राजस्थान के भरतपुर में सोनोटेक बैनर तले एक शो आयोजित किया गया था और यहां से ही सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता हुआ नजर आ रहा है जिसमें वह बहुत ही कातिलाना अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है।
हरियाणवी गाने पर किया जोरदार डांस
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि यह वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना चौधरी एक बार फिर से अपने देसी अंदाज में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने बेहद ही खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी पहनी है और बैकग्राउंड में उनका ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' बजता हुआ नजर आया। यहां पर मौजूद लोग भी उनकी अदाओं के दीवाने हो गए।
तलाक की खबरों के बीच वायरल हुआ वीडियो
इस तरफ जहां पर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। इस समय उनके और उनके पति वीर साहू के बीच अनबन चल रही है। साथ ही बात तलाक तक पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सपना चौधरी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए हैं। इसके बाद दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने वीर साहू को सपना चौधरी से दूर रहने और उनके किसी भी लाइव इवेंट में दखलअंदाजी न करने की हिदायत दे दी है।


Click it and Unblock the Notifications