Sapna Choudhary के नए गाने 'फ़िल्मी रोल' ने काटा बवाल, दूसरे बार मां बनकर भी कम नहीं हुआ जलवा

Sapna Choudhary New Song: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि हर बार वह अपने डांस के चलते लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हो जाती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और अब हाल ही में उनका एक नया गाना बवाल काटता हुआ नजर आ रहा है।
शादी से लेकर पार्टी तक सपना चौधरी के गाने नाचने पर मजबूर कर देते हैं। अब इसी बीच उनका नया गाना तबाही मचाता हुआ नजर आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी के नए गाने 'फिल्मी रोल' की।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी के इस गाने को तकरीबन चार दिन पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने ने आते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है और आपको बता दें कि हर कोई इस पर झूमने को मजबूर हो रहा है। इस गाने को गुलशन बाबा और आशु ट्विंकल ने गाया है।वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।
अगर हम इस गाने की सिनेमैटोग्राफी के बारे में बात करते हैं तो आपको बता दें कि यह एक शादी के फंक्शन के दौरान का है। जहां पर सपना चौधरी लड़के को हल्दी लग रही होती हैं। फिर उन्होंने अपने पति से कहा कि मेरे लिए बंदूक लेकर आओ। उनके पति ने जवाब दिया कि तुम्हारी तो आंखें ही बंदूक है। सपना का यह गाना धमाल मचा रहा है।
हालांकि आपको बता दें कि सपना चौधरी अभी के वक्त में अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल आपको बता दे कि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है और साथ ही हरियाणा में नामकरण का बहुत ही बड़ा फंक्शन भी रखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications