VIRAL VIDEO: सपना चौधरी ने उड़ाया सचिन मीणा और सीमा हैदर का मजाक! बोलीं- लप्पू सा तो सचिन है...

Sapna Choudhary made fun of Sachin meena: हरियाणी डांसर सपना चौधरी अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा देते हैं। बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर कर लाइमलाइट में आ जाती हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया है सपना का ये वीडियो
वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी डांस नहीं बल्कि मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। जी हां, सपना चौधरी के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर और सचिन मीणा का मजाक उड़ाती दिख रही है।
सपना ने उड़ाया सचिन का मजाक!
वीडियो में सपना एक वायरल ऑडियो पर एक्ट करती हुई नजर आ रही हैं जिसमें वह कहती हैं- 'क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है। मुंह से बोलनो बाको आबे ना। बोलता वो है ना। झिंगुर सा लड़का है 5वीं पास ये बता रही है।' बता दें कि सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
सपना के वीडियो को देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट
वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- हे भगवान सपना ये क्या कह दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही। वहीं तीसरे यूजर ने कहा- वाह सपना क्या शानदार एक्ट किया है। बता दें कि सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।
बता दें कि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में आई थीं। सीमा सचिन के प्यार में पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई थीं। सीमा का कहना है कि दोनों ने शादी कर ली है और अब वह भारत में ही रहेंगी। फिलहाल तो उनकी अभी भी जांच जारी है।


Click it and Unblock the Notifications