Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी का धांसू डांस देख नाचने को कूदे ताऊ, आज तक नहीं देखा होगा ऐसा डांस...

Sapna Choudhary Video: सापना चौधरी का हरियाणी गाने का कार्यक्रम हो और लोगों की भीड़ ना लगे ऐसा हो ही नहीं सकता। सपना जैसे ही डांस करने के लिए मंच पर उतरती हैं लोगों की भीड़ लग जाती है। फिलहाल तो मनोसर में आयोजित सपना की एक डांस परफॉर्मेंस ने खूब रंग जमाया था। सपना को उस समय रागिनी के लिए बुलाया गया था। जहां उनका डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ जमा हुए थे। इस वीडियो में आप देख ही सकते हैं कि उनका डांस देखने के लिए लोग कितने उत्साहित हैं। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक सपना का डांस देख तालियां बजा रहा है।
सपना के साथ ताऊ ने भी किया डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना ने हरे रंग का सूट पहना हुआ है। वह हरियाणवी गाने में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं सपना चौधरी का डांस देख भीड़ में बैठे ताऊ भी खड़े हो गए और उन्होंने भी अपना कुर्ता उठाकर डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सपना का यह डांस वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस वीडियो को 2017 में अपलोड किया गया था और इस वीडियो पर 36 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं।
लोगों ने जमकर बजाईं तालियां
बता दें कि सपना इस वीडियो में तेरी नाचाई नाचूं गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वैसे ही भीड़ का उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। लोग जमकर डांस कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। बता दें कि सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। सपना के गाने नए हों या पुराने आए दिनों ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। सपना के गानों की डिमांड देश-विदेश में भी रहती है। उनके गानों के बिना सभी फंक्शन भी अधूरे रहते हैं। बता दें कि सपना चौधरी काफी पॉपुलर हैं। उनके नए गानों का इंतजार फैन्स को बेसब्री से रहता है।


Click it and Unblock the Notifications