लखनऊ हाई कोर्ट में खुलेआम हुआ सपना चौधरी का हैरेसमेंट, जेल में कैदियों के लिए किए डांस शोज
Sapna Choudhary Jail and Court Harassment: सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस फॉर्म के साथ साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। सपना अक्सर अपनी स्ट्रगल और करियर के शुरुआती दिनों से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती दिखाई देती हैं। अब सपना ने कोर्ट में हुए अपने साथ हैरेसमेंट को लेकर खुलकर बात की है।

कोर्न में किया गया सपना चौधरी का हैरेसमेंट
सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू किया है। इस इंटरव्यू के क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सपना चौधरी ने बताया कि कोर्ट जैसी जगह पर उन्हें हैरेस किया गया। ये मामला उन्होंने लखनऊ हाई कोर्ट का बताया है।
मैनेजर ही करते हैं ऐसा बर्ताव
सपना चौधरी ने कहा, "कोर्ट बहुत हैरेस करता है, पता है आपको... अगर मैनेजर ने बोला बाहर जाओ तो हम जाएंगे। अगर मैनेजर ने बोला नहीं जाना तो हम नहीं जाएंगे। एक आर्टिस्ट के लिए तो बहुत ज्यादा.. और जब आपने कुछ किया हो और जब आपको जाना पड़े तो बहुत गंदी हैरेसमेंट है क्योंकि मैंने लखनऊ कोर्म में.. मैं बोलूंगी नहीं पर मैंने बहुत कुछ सहा है। बहुत सारी चीजे देखी हैं मैंने..."
आर्टिस्ट के लिए चीजें और मुश्किल
सपना चौधरी ने आगे कहा, "आपको हर कोई आपके हिसाब से ट्रीट नहीं कर सकता। लोगों का लगता है सब कुछ आसान है इसके लिए तो.. नहीं हमाके लिए बल्कि ज्यादा टफ है। कभी कभी तो ऐसा होता है कि जज ने नाम देखा और बोला बुलाओ जबकि हमारी जरूरत भी नहीं है लेकिन फिर भी।"
जेल में कैदियों के लिए शोज
इसके साथ ही सपना चौधरी ने जेल में कैदियों के लिए डांस शो करने की बात भी कही। सपना चौधरी ने बताया कि साल 2015-2016 में उन्होंने भिवानी जेल में कैदियों के शो किया था। सपना ने बताया कि जेल में कैदी अपने पैसे जमा करते हैं और उनकी मर्जी के अनुसार आर्टिस्ट को बुलाकर उनके लिए शो कराए जाते हैं। सपना ने खुलासा किया कि और भी कई आर्टिस्ट कैदियों के लिए शोज करते हैं।
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार लुक की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और दोनों बेटों की परवरिश पर फोकस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications