मां बनने के बाद सपना चौधरी ने की दमदार वापसी, इस गाने पर स्टेज पर लगाई आग
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी काफी समय से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में चल रही हैं। कुछ समय पहले ही उनके घर में एक नया मेहमान आया है और सपना चौधरी मां बनीं थीँ। अक्टूबर में बनी सपना चौधरी काफी समय से स्टेज से दूर थीं और उनके लिए उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस समय उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं।
बता दें कि मां बनने के बाद सपना चौधरी ने स्टेज पर वापसी की है और शानदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को खुद डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए सपना चौधरी लिखती हैं कि.. "स्वागत नहीं करेंगे दोबारा हमारा?"। जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया फैंस इसको काफी प्यार दे रहे हैं और वेलकम लिखते हुए सपना चौधरी का काफी जोरदार स्वागत किया है।
अमित साध ने किया बड़ा खुलासा, इसलिए किया था 4 बार आत्महत्या का प्रयास


Click it and Unblock the Notifications











