Sapna Choudhary ने इंस्टाग्राम से डिलीट किए सारे पोस्ट, बोलीं- अपने गानों पर सबको नचाया लेकिन अब...

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary deleted all the posts from Instagram: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस के अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। आम हो या खास सभी उनके गानों पर डांस करना पसंद करते हैं। सपना चौधरी के गानों पर तो अक्षय कुमार, सलमान खान और विराट कोहली जैसे सितारे भी कमर मटका चुके हैं, लेकिन हाल ही में सपना ने कुछ ऐसा किया है जिसे देख फैन्स को झटका लगा है।

सपना चौधरी ने डिलीट कीं सारी तस्वीरें
जी हां, सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल से सभी पोस्ट सभी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। जिसे देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए। बता दें कि सपना के इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फॉलोइंग है। सपना को 6.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि सपना कितनी पॉपुलर हैं, लेकिन फैन्स यह जानना चाहते हैं कि आखिर सपना चौधरी ने ऐसा किया ही क्यों ?

इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
सपना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने खास पलों को शेयर करती हैं जहां सलमान खान, अक्षय कुमार, विराट कोहली सपना के गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही सपना कहती हैं कि 'हरियाणा की गलियों से बिग बॉस के घर तक गई। अपने गानों पर सबको नचाया, लेकिन अब और क्या करेगी आपकी सपना ?' बता दें कि इस वीडियो को देखकर फैन्स काफी कंफ्यूज हैं अब इस कंफ्यूजन को सपना ही दूर कर सकती हैं। फैन्स को उनके नए पोस्ट का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X