Sapna Choudhary Video: हरे सूट में सब कुछ भूलकर जबरदस्त नाचीं सपना चौधरी, लोगों को याद दिला दिए पुराने दिन

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो और म्यूजिक वीडियोज का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में सपना चौधरी भी अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। सपना चौधरी का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। हसीना की फैन फॉलोइंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में सपना चौधरी भी अपने फैंस को खुश करने के लिए हर दिन सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती हैं।
सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो
सपना चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट भी फैंस बढ़-चढ़कर लाइक करते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से सपना चौधरी का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो गया है। इस वीडियो में सपना चौधरी का एकदम अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सपना के इस लेटेस्ट वीडियो की बात करें तो वीडियो में सपना चौधरी सिर पर पहले पल्लू रखकर बेबाक अंदाज में हरियाणवी गाने 'बलम' पर अपनी कमर मटकाती नजर आ रही हैं। फिर सपना चौधरी घूंघट डालकर कैमरे के सामने जबरदस्त मटकती हुई नजर आती हैं। सपना के लटके-झटकों ने नेटीजन्स को खूब इंप्रेस किया है।
सपना चौधरी का लुक
लेटेस्ट वीडियो में सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने दिखाई दे रही हैं। साथ ही में उन्होंने हरे रंग चूड़ियों और मोजड़ी पहन अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो में सपना चौधरी हरे रंग के सूट में देखाई दे रही हैं। ऐसे में सपना चौधरी के फैंस का कहना है कि ये हसीना हरे सूट में सबसे ज्यादा जबरदस्त डांस दिखाती है। इतना ही नहीं कुछ नेटिजंस को सपना से ऐसे और भी वीडियो की डिमांड कर रहे हैं। दरअसल, सपना का ये वीडियो हर किसी को उनके पुराने स्टेज शोज की याद दिला रहा है।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।
सपना चौधरी का करियर
सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications