Sapna Choudhary Video: फौजी के साथ मस्त होकर नाची सपना चौधरी, नए वीडियो ने लगाई आग

Sapna Choudhary Latest Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है। ये हसीना हर दिन सोशल मीडिया की मदद से फैंस को अने अपडेट देती रहती है और सपना चौधरी के वीडियो इंटरनेट की दुनिया में खूब वायरल भी रहते हैं। अब एक बार फिर से सपना चौधरी ने अपना नया वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। सामने आए इस वीडियो में सपना चौधरी अपने देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात ये हैं कि सपना चौधरी इस दौरान एक फौजी के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं।
सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो
सपना चौधरी आए दिन फैंस के साथ अपने नित नए म्यूजिक वीडियोज लेकर आती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सपना का अब सामने आया है। हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फिर से फैंस को दीवाना बना दिया है इस वीडियो में एक्ट्रेस का धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। इस नए वीडियो में सपना फौजी संग डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
सपना चौधरी का लुक
सपना चौधरी के लुक की बात करें तो वो इस दौरान सपना अपने देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं और एक फौजी के साथ रेगिस्तान जैसी किसी जगह पर आग सेकते हुए नए गाने 'फुल मौज' पर मटकती दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस वीडियो को जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।
सपना चौधरी का करियर
सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications