Sapna choudhary का डांस देख शख्स ने मारा पत्थर, रो-रोकर डांसर का हुआ बुरा हाल, देखें VIDEO

Sapna Choudhary Dance Viral Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने खास अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। सपना चौधरी के करोड़ों फैन्स हैं जो उनका डांस पसंद करते हैं, सोशल मीडिया पर भी उनके तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हर कोई सपना का डांस देखने के लिए उत्साहित रहता है। कई लोग तो ऐसे भी हैं जो सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लंबा इंतजार भी करते हैं। सपना इतनी पॉपुलर हैं कि उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
सपना चौधरी को मारा पत्थर
लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो सपना चौधरी के डांस को खास पसंद नहीं करते हैं। सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी जैसे ही अपनी डांस परफॉर्मेंस देने जा रही होती हैं। भीड़ में खड़ा एक शख्स उनपर पत्थर मार देता है। लोगों का ऐसा बर्ताव देख सपना चौधरी पहले तो काफी गुस्सा करती हैं फिर वह बाद में फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
फूटा सपना चौधरी का गुस्सा
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं। सपना गुस्से में कहती हैं कि आ स्टेज पर दो ठुमके लगा के देख तब पता चलेगा। वहीं पास खड़ी सपना चौधरी की टीम उन्हें समझाती है। सपना कहती हैं कि एक शख्स की वजह से पूरा प्रोग्राम खराब हो जाएगा तो अच्छा थोड़ी ना लगेगा। सपना फिर इस हादसे को भूल जाती हैं और फिर से परफॉर्मेंस की तैयारी करती हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग सपना चौधरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा इतने लोगों के सामने डांस करने के लिए हिम्मत चाहिए तो वहीं दूसरे कहा मानना पड़ेगा आपको तो काफी मेहनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications