सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर जमकर मटकाई कमर, देखने वाले भी बोले- वन्स मोर

sapna choudhary

Sapna Choudhary Latest Dance Video Viral: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को हरियाणवी क्वीन भी कहा जाता है। बता दें कि सपना के गाने नए हों या पुराने ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। सपना चौधरी के गाने इतने पॉपुलर हैं कि शादी बारातों में भी लोग उनके गानों पर ही डांस करना पसंद करते हैं। सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। फैन्स उनके लेटेस्ट वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए देखते हैं कि इस बार क्या खास है सपना के डांस में।

सपना के लेटेस्ट वीडियो ने मचाया धमाल
वायरल हो रहे सपना चौधरी के लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना नीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और लाइट मेकअप में उनका लुक देखने लायक है। उसी के साथ ही सपना अपने नए गाने खुले-खुले बाल पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सपना चौधरी का ये पुराना अंदाज उनके फैन्स को बेहद पंसद आ रहा है। इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।

बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं सपना
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है मैडम आपको पुराने स्टाइल में देख काफी अच्छा लग रहा है तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा आपके जैसा डांस तो कोई नहीं कर सकता सपना। वहीं तीसरे फैन ने कहा आप तो सुपर से ऊपर हो। आपको बता दें कि जब से सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। तब से देश-विदेश में उनका नाम हो गया है। बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थीं, वे भले ही शो ना जीती हों, लेकिन वे लोगों का दिल जरूर जीत गई थीं। इस शो के बाद से सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी 4 गुना बढ़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X