..................... sapna choudhary dance on dholak beat, video viral on social media - Hindi Filmibeat

Sapna Choudhary Video: ढोलक की थाप पर सपना चौधरी ने घूंघट ओढ़ किया डांस, इस वीडियो को देख हैरान रह गए लोग

sapna Choudhary

Sapna Choudhary Dance Viral Video: हरियाणा का जानी मानी डांसर हैं सपना चौधरी उनका देसी अंदाज और डांस किसी का भी दिल जीत लेती हैं। काफी छोटी उम्र में ही सपना चौधरी ने ऑर्केस्ट्रा की टीम के साथ अपना करियर की शुरुआत की थी। सपना ने काफी लंबा समय स्ट्रगल में बिताया, लेकिन आज ऐसा कोई नहीं जो सपना को ना जानता हो। देश से लेकर विदेश तक में सपना चौधरी के जलवे हैं। ऐसी कोई शादी पार्टी नहीं होती जहां सपना चौधरी के गाने ना बजते हों।

बेहद पॉपुलर हैं सपना चौधरी
जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनी हैं तब से सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी दिन दुगनी रात चौगुनी हो गई है। हर कोई बस सपना का ही दीवाना है। सपना सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर हैं कि उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। उनके एक-एक गाने के व्यूज मिलियंस में जाते हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जहां सपना भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।

कीर्तन में डांस करती दिखीं सपना
जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी कीर्तन में सिर पर घूंघट ओढ़े डांस करती नजर आ रही हैं। हरे रंग का सूट पहने सपना चौधरी भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं। वह अन्य महिलाओं के साथ खुलकर डांस कर रही हैं। उनका अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि सपना का यह पुराना वीडियो है जो आज भी काफी पसंद किया जा रहा है। जहां एक यूजर ने कहा सपना हर चीज में परफेक्ट हैं तो वहीं दूसरे ने कहा सपना जैसा कोई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X