..................... Sapna Choudhary dance in the swimming pool on Chatak Matak song Renuka pawar, video viral - Hindi Filmibeat

सपना चौधरी ने स्वीमिंग पूल में किया इस गाने पर तड़कता-भड़कता डांस, VIDEO देख लोग बोले- फायर हो आप...

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary dance on Chatak Matak song: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी अपने देसी डांस स्टेप्स से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। सपना के गानों पर सिर्फ भारत के लोग ही नहीं विदेशी लोग भी जमकर डांस करते हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया सपना का वीडियो
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके नए डांस वीडियो ही नहीं पुराने वीडियो भी छाए रहते हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्वीमिंग पूल में अपने इस धमाकेदार गाने डांस करती नजर आ रही हैं।

चटक-मटक पर किया धमाकेदार डांस
सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ऑरेंज कलर के सूट पहने स्वीमिंग पूल के ऊपर बने पुल पर खड़ी नजर आ रही हैं। सिर दुपट्टा ओढ़े सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने चटक-मटक पर जबरदस्त कमर मटकाती दिख रही हैं। सपना के देसी डांस मूव्स फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं।

दूसरी बार मां बनीं सपना
आपको बता दें कि दूसरी बार मां बनने के बाद सपना चौधरी ने अब फिर से स्टेज परफॉर्मेंस शुरू कर दी हैं। जी हां, सपना चौधरी ने 11 नवंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशी में सपना चौधरी ने ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी जिसमें तमाम सितारे और कई गांव के लोग शामिल थे। वहीं मां बनने के तीन महीने बाद सपना ने फिर से डांस करना शुरू कर दिया है।

आने वाली है फिल्म
जी हां, सपना चौधरी के ऊपर महेश भट्ट बायोपिक बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम है मैडम सपना। जो इसी साल 2025 में रिलीज होने जा रही है। सपना चौधरी अपनी इस फिल्म के आने से बेहद खुश है। साथ ही फैन्स ही सपना की इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X