'प्यार पूरी तरह बकवास है…' शादीशुदा सपना चौधरी के बयान ने बढ़ाई हलचल, लोग बोले- 'क्या पति संग रिश्ते ठीक नहीं?
Sapna Choudhary On Love Life: हरियाणा की जाने-माने डांसर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर अपने अंदाज की वजह से चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत ही कम बात करना पसंद करती हैं। लेकिन हाल ही के इंटरव्यू में उन्होंने प्यार को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो उनके पति के साथ में रिश्तों पर सवाल उठता हुआ नजर आ रहा है।

सपना चौधरी ने प्यार को बताया सौदेबाजी
दरअसल हाल ही में सपना चौधरी ने फिल्मी ज्ञान के साथ में बात की। यहां पर उन्होंने प्यार को बकवास और सौदेबाजी बता दिया। प्यार को लेकर सपना की इन बातों ने काफी सारे लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। उनकी इन बातों को सुनने के बाद में काफी लोग तो दवा कर रहे हैं कि उनकी शादी में शायद कुछ खटपट चल रही है।
इस दौरान बातचीत करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि "मेरी लव लाइफ ऐसी है कि मुझे प्यार जहां पर महसूस होता है, मैं वहां पर बैठ जाती हूं। जहां पर मुझे नेगेटिविटी लगने लगती है मैं वहां से उठ कर चली जाती हूं। ऐसा ही मैं रिश्तों में भी करती हूं।"
सपना ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं अपने बच्चों, टीम मेंबर, परिवार और मन से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। लेकिन सबका प्यार अलग-अलग है। जैसी मैंने जिंदगी जी है, जो मैंने अपनी जिंदगी में सहा है, मैं तो यही कहूंगी कि प्यार पूरी तरीके से बकवास है और प्यार कुछ भी नहीं होता।"
मां के अलावा कोई नहीं कर सकता प्यार
हरियाणवी डांसर आगे कहती है कि "प्यार बस आपकी मां ही आपको कर सकती है। इसके अलावा आप किसी से प्यार मांगने या फिर मिलने की इच्छा करते हैं तो वह बहुत ही गलत बात है। यह बस कहने वाली बात होती है। प्यार बोलकर हम किसी की जिंदगी को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।"
सपना ने आगे कहा कि "लेकिन प्यार आजादी होता है, जो हमें हमारी मां ही दे सकती है। वह बिना कुछ बोले हमारी बात समझ जाती है। प्यार फ्रीडम और समर्पण होता है जो सिर्फ एक मां ही दे सकती है। मां के अलावा कोई भी आपके दर्द को बिना बोले नहीं समझ सकता है।"
सपना चौधरी को कभी नहीं मिला प्यार
सपना ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "बाकी आप किसी के भी सामने कुछ भी कहोगे तो कोई भी फायदा नहीं है। सामने वाला बंदा आपसे अगर कह रहा है कि मैं आपसे बहुत मोहब्बत करता हूं तो तुरंत वहां से भाग जाओ। मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। लेकिन जब मैं प्यार के बारे में सोचती हूं तो मुझे लगता है कि प्यार मुझे कहां मिला। किसी ने मुझे उस प्यार का एहसास ही नहीं करवाया जो मैंने अपनी मां के साथ में बैठकर किया है।"
सपना ने आगे बात करते हुए कहा कि "लेकिन जिस प्यार में सामने वाला आपको समझ ही नहीं पाता है, आपको महसूस ही नहीं करता है, आपकी आंखें भी नहीं पढ़ सकता है तो वह प्यार बिल्कुल नहीं है। यह सिर्फ सौदेबाजी है और मां को छोड़कर सब रिश्तो में सौदेबाजी होती है।"
कौन है सपना चौधरी का पति?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ में साल 2020 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। वीर साहू ने हरियाणा की कई सारी रीजनल फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वह एक्टर होने के साथ-साथ एक प्लेबैक सिंगर, स्टेज आर्टिस्ट और कंपोजर भी बताए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications