Sapna Choudhary Troll: प्रेग्नेंसी के बाद सपना के बढ़े वजन पर लोगों ने किया ट्रोल, बोले- अब नहीं रही वो बात...

Sapna Choudhary Post Pregnancy Weight Gain: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के डांस के साथ-साथ फैंस उनके लुक्स के भी खूब दीवाने हैं। सपना चौधरी आज भी अपने देसी लुक्स और ट्रेडिशनल अंदाज को लेकर सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। सपना चौधरी आए दिन फैंस के साथ अपने देसी लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहते हैं। अब एक बार फिर से सपना चौधरी ने अपना एक रील पोस्ट किया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी अपनी वेट गेन वाली फिगर को बेबाक अंदाज से फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।
बढ़े वजन पर ट्रोल हुईं सपना चौधरी
सपना चौधरी ने प्रेग्नेंसी के बाद काफी वेट गेन कर लिया है। हालांकि दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह सपना चौधरी अपनी फिगर और साइड को लेकर ओवर कॉन्शियस नहीं हैं और अपनी बॉडी को एक्सेप्ट कर इसे बेबाकी से फ्लॉन्ट करती हैं। इसके बाद भी कुछ नेटिजंस सपना चौधरी को कमेंट बॉक्स में ट्रोल करने के लिए चले आते हैं। ऐसे ही एक यूजर ने सपना को बढ़े वजन के लिए ट्रोल करते हुए लिखा कि अब सपना में वो बात नहीं रही जो पहले स्टेज शोज में थी।
सपना चौधरी का लुक
आपको बता दें कि सपना का ये वीडिया जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में सपना चौधरी ब्लू कलर की साड़ी और स्टाइलिश वन साइड श्रग में कभी डांस मूव्स करती तो कभी पोज देती दिखाई दे रही है। सपना का ये लुक उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। इस दौरान सपना ने काफी लाउड मेकअप किया है साथ ही बालों को कर्ली करके छोड़ा हुआ है।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपने खूबसूरत लुक्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही सपना अब भले ही देहाती स्टेज और रागिनी परफॉर्मेंस में ना दिखाई देती हो लेकिन सपना की डिमांड हाई क्लास इवेंट्स में बढ़ती जा रही हैं। सपना चौधरी हरियाणा की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली डांसर बन गई हैं।
सपना चौधरी का करियर
सपना चौधरी भले ही अब पहले की तरह रागिनी परफॉर्मेंस में बेहद खम दिखाई देती हो लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी इस फॉर्म में काफी मिस करते हैं। आज भी लोग सपना चौधरी को सिर्फ रागिनी के तौर पर ही सबसे ज्यादा पहचानते हैं। सपना चौधरी अपने डांस फॉर्म से इतनी ज्यादा फेमस हो गई थीं कि उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिल गया था और उन्होंने शानदार गेम भी खेला। इसके बाद सपना बॉलीवुड सॉन्ग्स में भी परफॉर्म करती दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications