डांस करते-करते भड़कीं सपना चौधरी,बोलीं- मैं चाहती हूं कि धरती पर से डांसर का वजूद खत्म हो जाए मैंने जो झेला

Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने डांस से सपना चौधरी सभी को दीवाना बना देती हैं। उनके नए ही नहीं पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। शादी और पार्टियों में भी सपना चौधरी की भारी डिमांड रहती है। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर चढ़कर नाराज होती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह कई लोगों को खरी खटी भी सुनाती नजर आ रही हैं।
स्टेज पर चढ़कर भड़कीं सपना
सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी डांस के बारे में सभी को बताती नजर आ रही हैं जो भी अपने बेटियों को डांसर बनाना चाहते हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी कहती हैं में मैं चाहती हूं कि सभी पढ़ो-लिखो। सभी कहते हैं कि सपना बनना है ? आसान नहीं है सपना चौधरी बनना। पढ़कर आगे बढ़ो मैं तो यह चाहती हूं कि धरती पर से डांसर का वजूद खत्म हो जाए। क्योंकि जो-जो मैंने बर्दाश्त किया है कोई नहीं कर सकता।
सपना ने बच्चों की पसंद के गाने पर किया डांस
इसके बाद सपना चौधरी बार-बार खड़े हो रहे ताऊ पर नाराज होती नजर आती हैं। वहीं सपना चौधरी सभी लड़कियों को स्टेज पर बुलाती हैं उनके साथ सेल्फी लेती हैं और कहती हैं कि खूब पढ़ो और फिर सपना बच्चों की डिमांड पर एक डांस करती हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जमकर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। सभी सपना चौधरी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications