बिग बॅास फेम सपना चौधरी ने बनाया रिकॅार्ड, 45 करोड़ बार देखा गया ये जबरदस्त Video
बिग बॅास फेम सपना चौधरी एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। ये तो सभी जानते हैं कि बिग बॅास के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। यहां तक कि सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए लाखों की भीड़ लगती है। सपना भी एक लाइव शो के जरिए लाखों कमा लेती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना चौधरी की लोकप्रियता यू ट्यूब पर एक रिकॅार्ड कायम कर चुकी है। हरियाणा हो या पंजाब। हर जगह सपना के सांग धूम मचाते हैं। यहां तक कि यू ट्यूब पर सपना चौधरी के वीडियो को करोड़ों लाखों बार देखा जाता रहा है। इस बार सपना ने सारी हदें पार कर दी हैं।

सपना चौधरी के सांग तेरी आंख्या का यो काजल ने एक नया रिकॅार्ड कायम कर दिया है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को अब तक 445 मिलियन यानी कि 44 करोड़ 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है।
इस वीडियो में सपना ने ब्लू कलर का सूट पहना रखा है। इस सांग की लोकप्रियता तब सबसे अधिक हुई जब सपना ने हिना खान के साथ मिलकर बिग बॅास 11 में हंगामा मचाया था। चलिए इस सांग के साथ देखते हैं सपना चौधरी की ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications