सपना चौधरी के बिना शादी मां बनने की खबरों के बाद भड़का पति का गुस्सा, वायरल वीडियो में धमकाया
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के मां बनने की खबर से हर कोई चौंक गया। सपना, काफी समय से लाईमलाइट से दूर थीं। उनके बेटे के जन्म की खबरों के बाद लोगों ने बधाई देने से पहले ये जोड़ना शुरू कर दिया कि उनकी शादी कब हुई और बच्चा कब हुआ। साथ ही लोगों ने दबी ज़ुबान से ये भी कहा कि सपना चौधरी बिना शादी के मां बन चुकी हैं।
अब उनके पति वीर साहू, सपना के समर्थन में सामने आ चुके हैं। वीर ने गुस्से में एक फेसबुक लाइव किया और कहा कि मैं बाप बन चुका हूं और जिसे दिक्कत है वो आकर मेरे से बात करे या मेरे प्रोफाइल पर कमेंट करे।

वीर ने साथ ही लोगों की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप किसी की भी निजता का कोई सम्मान नहीं कर सकते? गौरतलब है कि सपना चौधरी काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं। इंटरनेट पर उनकी सगाई की खबरें जनवरी 2020 और मार्च 2020 में उड़ीं। लेकिन इन खबरों की पुष्टि किसी ने नहीं की।
अब वीर साहू ने एक घंटे लंबे फेसबुक लाइव में उन सारे लोगों को जवाब दिया है जो सपना की निजी ज़िंदगी पर सवाल उठा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications