सपना चौधरी और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का कमर तोड़ डांस VIDEO
बिग बॅास 11 की लोकप्रियता का सबसे अधिक फायद अगर किसी को हो रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि सपना चौधरी हैं। जी हां, इन दिनों बॅालीवुड से लेकर भोजपुरीवुड तक हर तरफ केवल सपना का जादू चल रहा है।
बिग बॅास से निकलने के बाद आए दिन सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक से बढ़कर एक धमाकेदार वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में सपना का एक डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में वह रवि किशन के साथ रंग जमा रही हैं। दोनों यहां अपनी फिल्म बैरी कंगना 2 का प्रमोशन करने के लिए आए थे।बता दें कि कुछ दिनों पहले सपना 'वीरे की वेडिंग' फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।
सपना का ये गाना जमकर वायरल हुआ था। वह जल्द ही अभय देओल स्टारर नानू की जानू में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं सपना बैरी कंगना 2 में भी एक स्पेशल सांग करती नजर आयेंगी। बहरहाल,यहां देखिए सपना और रवि का यह धमाकेदार डांस..
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास के सबसे कमाऊ सुपरस्टार...


Click it and Unblock the Notifications