करवाचौथ पर सपना चौधरी के डांस video को 9 करोड़ लोगों ने देखा, तेजी से वायरल
महिलाओं के लिए आज काफी स्पेशल दिन है। करवाचौथ के इस स्पेशल मौके पर जहां कई सेलिब्रिटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं इन सबके बीच बिग बॅास 11 फेम सपना चौधरी का यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी का आए दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है लेकिन इस बार उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है। करवाचौथ पर सपना चौधरी का नया वीडियो रिलीज किया गया है।

इस वीडियो को फैंस के जरिए काफी पसंद किया जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वीडियो को अब तक 9 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने मेरा चांद में सपना एकदम दुल्हन की तरह तैयार हुई है।
वह इस लुक में बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि बिग बॅास 11 के बाद सपना चौधरी की मांग बढ़ती जा रही है। सपना चौधरी रील लाइफ में पूरी तरह से डांसिग क्वीन बन गई हैं।यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास 11 भले ही शिल्पा शिंदे ने जीता हो लेकिन असली लोकप्रियता की हकदार केवल सपना चौधरी बनी हैं।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि अब तक बिग बॅास से जुड़ने के बाद कौन -कौन सुपरस्टार बन गया है। यहां देखिए...


Click it and Unblock the Notifications