Sapna Chaudhary घर में खुद लगाती हैं पोछा, Viral Video देख चौंक गए फैंस, कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

Sapna Chaudhary Mopping Video- सपना चौधरी हरियाणा इंडस्ट्री की शान मानी जाती हैं और अक्सर उनके गाने सामने आकर बवाल काट देते हैं। करोड़ों की मालकिन सपना चौधरी इस वक्त एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
इस वीडियो में सपना चौधरी को कुछ ऐसा करते देखा गया जो कि काफी अलग था। उनकी शान देखकर लगता है कि घर में नौकरों की लाइन लगती होगी लेकिन सपना चौधरी का एक देसी रूप फिर से सामने आया है।
दरअसल हरियाणवी स्टार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी आम हाउस वाइफ की तरह फर्श पर पोछा लगा रही है। बता दें कि सपना चौधरी उन सितारों में से एक हैं जो कि हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं और कई बार वो प्रूफ भी करती हैं। जैसे ही सपना चौधरी का ये वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
लोगों ने वीडियो में कमेंट्स करते हुए तारीफों के पुल बाधें हैं। एक ने लिखा, ''बहुत खूब सपना जी, सुंदर है।'' एक ने लिखा, ''जमीन से जुड़ी हुई स्टार।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा। डांस के साथ साथ घर की सफाई भी जरूरी है।''
एक ने लिखा, ''गुड सुपर एक्सीलेंट।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस यहीं नहीं रुके बल्कि हार्ट और फायर इमोजी की भी झड़ी लगा दी। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान के शो में सपना रह चुकी हैं और इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गईं थीं।
कम करती हैं शो
सपना चौधरी अपने शो के लिए जानी जाती हैं और पूरे देश में जाती हैं। लेकिन कुछ समय से उनके शोज काफी कम हो रहे हैं। वो ज्यादा फिल्में करती हैं और एलबम में ध्यान दे रही हैं। सपना चौधरी शादी भी कर चुकी हैं और इस वक्त उनका एक बच्चा भी है। फिलहाल आप देखिए सपना चौधरी का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











