..................... sapna Chaudhary haryanvi dance on railway platform, seeing video fans angry, video viral - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: रेल की पटरी पर सपना चौधरी ने लगाए जोरदार ठुमके, लोग बोले- ये कोई जगह है डांस करने की...

sapna Chaudhary

Sapna Chaudhary Haryanvi Dance Video Viral: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से जानी जाती हैं। उनका देसी डांस का अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आता है। हर कोई उनके डांस की तारीफ करता है। सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नए और पुराने गाने आए दिनों वायरल होते रहते हैं। सपना के हरियाणवी गानों के बिना तो शादी बारातें भी अधूरी रह जाती हैं।

सपना चौधरी ने रेल की पटरी पर किया धमाकेदार डांस
डांसिंग क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। फैन्स को भी उनके नए वीडियो के आने का इंतजार रहता है। फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काले रंग के को-ऑर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सपना रेल की पटरी पर खड़े होकर जोरदार ठुमके लगाती हैं। सपना रुचिका जांगिड़ के बटरफ्लाई गाने पर शानदार एक्सप्रेशन भी देती दिखाई दे रही हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
सपना के इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी थोड़ी ही देर हुई है, लेकिन इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट की लंबी लाइन देखी जा सकती है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा वाह क्या बात है सपना आप तो एवरग्रीन हैं तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपके जैसा कोई नहीं, लेकिन वहीं एक फैन ने फिक्र जताते हुए कहा मैडम ये कोई जगह नहीं है डांस करने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X