Bigg Boss 12 सपना चौधरी की जबरदस्त एंट्री से घर में आ जाएगा भूचाल, दीवाली धमाका !
Recommended Video

बिग बॅास 12 में दीवाली धमाके की शुरुआत हो चुकी है। जहां इस वीक की शुरुआत में घर में बिग बॅास 11 के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और विनर शिल्पा शिंदे से हुई है।
वहीं बहुत ही जल्द घर में बिग बॅास की सबसे लोकप्रिय स्टार सपना चौधरी की एंट्री होने जा रही है। जैसा कि देखा जा रहा है कि इस वीक बिग बॅास के इस दीवाली धमाका से टीआरपी को जमकर बनाने की कोशिश की जाएगी।

यही वजह है कि एक्स कंटेस्टेंट के साथ घर में खुशी और गम के साथ कई पटाखा जलते हुए नजर आयेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि सपना घर में दीवाली स्पेशल डांस करती हुई नजर आयेंगी।
बिग बॅास 11 के दौरान हिना और सपना चौधरी का यादगार डांस आपको याद दी होगा। इसका वीडियो अभी भी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वीक वीकेंड का वार पर घर के अंदर सपना का यह खास डांस देखने को मिल सकता है। सपना के फैंस के लिए फिलहाल इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि इस बार के कंटेस्टेंट की फीस करोड़ों में है..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications