''तेरे ठुमके सपना चौधरी'' पर देओल स्टार का 2018 का जबरदस्त आइटम सांग VIDEO
बिग बॅास 11 किसी और के लिए फायदेमंद रहा या नहीं यह तो फिलहाल तय करना मुश्किल है। लेकिन इस मामसे में बिग बॅास 11 एक्स कंटेस्टेंट ने खुद को बाकी कंटेस्टेंट से बेहद अलग कर लिया है।
हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी की।जी हां, बिग बॅास के बाद सपना की लाइफ ने यू टर्न ले लिया।सपना जल्द ही नानू की जानू फिल्म में अभय देओल के साथ नजर आयेंगी। सपना चौधरी का हरियाणवी डांस इस फिल्म में धूम मचाते हुए दिखाई देगा। हाल ही में इस सांग को रिलीज किया गया।

यकीन मानिए तेरे ठुमके सपना चौधरी सांग काफी पसंद किया जा रहा है। इस सांग में अभय देओल भी सपना के साथ ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। नानू की जानू' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।
बता दें कि हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इसका ट्रेलर आपको हंसना पर मजबूर कर देगा। यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि सपना चौधरी के नाम से यह पहला आइटम सांग रिलीज किया गया है जो कि आते ही वायरल हो गया है। आप भी देखिए ये धमाकेदार वीडियो..
वैसे यह पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॅास के किसी कंटेस्टेंट को ऐसा गोल्डन मौका मिला है। इससे पहले भी कई कंटेस्टेंट स्टार बन चुके हैं..


Click it and Unblock the Notifications