..................... Sapna chaudhary dance number in Salman Khan Race 3 - Hindi Filmibeat

OMG:सलमान खान की रेस 3 में बड़ा धमाका..सपना चौधरी का डांस नंबर..VIDEO

By Prachi Dixit

सलमान खान की फिल्म में गोल्डन चांस का मौका हर किसी को मिल पाना आसान नहीं होता है। लेकिन एक बार अगर सलमान की नजर किसी पर पड़ जाती है तो वह एक्टर रातों रात स्टार बन जाता है।

ऐसी फेहरिस्त लंबी है। वैसे बिग बॅास के भी कई कंटेस्टेंट को सलमान के कारण बिग ब्रेक मिला है। इस बार सबसे बड़ा मौका सपना चौधरी के हाथ लगा है। जी हां, सपना चौधरी जल्द ही रेस 3 में डांस नंबर करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

Sapna chaudhary,Salman Khan

हाल ही में वीकेंड एपिसोड में रेस 3 के डायरेक्टर रेमो डिसूजा पहुंचे। वह सपना के डांस से काफी प्रभावित हैं। यहां रेमो ने सपना और प्रियांक को 'बीट पे बूटी' गाने पर डांस करने को कहा।

इसके बाद रेमो ने सपना से कहा कि आपके साथ तो काम करना बनता है।सपना को विश्वास दिलाते हुए रेमो कहते हैं कि हम साथ में जरूर काम करेंगे।

रेमो के इस वादे पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि सपना रेस-3 में कोई डांस नंबर कर सकती हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग का काम शुरू कर दिया गया है। सांग और डांस नंबर एक के बाद एक पूरा किया जाएगा।

सलमान के नाम का फायदा अब तक कई एक्ट्रेस को मिल चुका है। सलमान के स्टारडम को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह किसी भी आर्टिस्ट के लिए परफेक्ट डेब्यू साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X