गोलियां बरसाते हुए सपना चौधरी हुईं बोल्ड, 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का जबरदस्त Trailer

By Prachi Dixit

बिग बॅास 12 का माहौल खत्म हो चुका है। इस बीच बिग बॅास 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है। यही वजह है कि वह अब अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। सपना चौधरी की फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार सपना कोई डांस या ठुमका लगाते हुए नहीं।

बल्कि एक्शन और स्टंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। सपना चौधरी इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो कि एक साथ कई सपने देखते हैं।

सपने को पाने की चाह में इन सब की राहें अलग हो जाती हैं। दोस्ती नफरत में बदल जाती हैं। लेकिन एक ऐसा मोड़ आता है जब ये चार मिलकर एक मिशन पर निकलते हैं। लंबे समय बाद बॅालीवुड में दोस्ती पर बेस्ड कोई फिल्म आ रही है। सपना चौधरी को इस अंदाज में देखना उनके फैंस के लिए मस्ट वॅाच बन सकता है।

Sapna Chaudhary

सपना की ये फिल्म 8 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ समय पहले इसका टीजर आया था। जिसे सपना चौधरी के फैंस ने काफी पसंद किया था।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि स्टेज पर ठुमका लगाते हुए सपना जितनी ग्लमैरस दिखाई देती हैं। वहीं उन्हें एक्शन करते हुए देखना काफी शानदार है। नीचे देखिए इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और सपना की वायरल हुईं बोल्ड तस्वीरें। नीचे देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X