सपना ने जमकर गरियाया सलमान को- देखें तस्वीरें
बिग बॉस में मार पीट, गाली गलौज ना हो तो शायद ये शो अधूरा है। हर सीजन में पार्टसिपेंट्स किसी ना किसी को तो शिकार बनाते ही हैं। पिछले सीजन में शो के होस्ट संजय दत्त को लेकर घर में काफी हंगामा हुआ। संजय दत्त को लेकर स्काइ यानी आकाशदीप ने कई ऐसी बातें कहीं जिन्हें लेकर संजय के साथ साथ सलमान खान भी काफी नाराज हो गये। सलमान ने घर में जाकर स्काई को जमकर डांटा और बाद में स्काई ने संजय से माफी भी मांगी।
इस बार बिग बॉस 6 में सलमान खान को गालियां सुननी पड़ रही हैं वो भी एक्टिविस्ट सपना से। पिछले हफ्ते स्यांतनी के एलिमिनेशन के दौरान सलमान खान ने सपना और बाकी सदस्यों से कई सारी बातें की। सपना और सलमान के बीच बहस भी हो गयी। स्यांतनी के घर से बाहर जाने के बाद तो सपना ने सारी हदें पार कर दीं और सलमान खान को काफी कुछ बोल दिया।
सपना ने सलमान को कहा कि वो सीरियल वुमेन बीटर हैं। साथ ही सपना ने कहा कि वो पैसों के लिये यहां नहीं आई हैं ये सच है। ये लोग उन्हें पैसे देंगे तो ये ना सोचें कि वो उनसे कुछ भी कह सकते हैं। सपना ने सलमान खान के साथ साथ बिग बॉस के नियमों को भी गलत कहा। उन्होंने कहा जिन्हें बाहर जाना है उन्हें जाने दो और जो यहां रहना चाहते हैं उन्हें रहने दो।
सपना के इस बर्ताव का सलमान खान क्या जवाब देते हैं ये कल यानी शुक्रवार के एपिसोड में पता चलेगा। देखिये सपना की इन बातों से सलमान पर क्या असर पड़ता है। सलमान से पंगा लेकर सपना ने अच्छा नहीं किया। आइये आपको भी बताते हैं कि अभी तक बिग बॉस के घर में सपना किन किन पर भड़क चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











