"मैं सलमान खान की वजह से खुद को INDIAN कहने में शर्मिंदा हूं"

सपना भवनानी तो याद ही होंगी? वही बिग बॉस कंटेस्टेंट जिन्होंने सलमान खान को काफी परेशान किया था। अब सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अपनी एक किताब लेकर आ रही हैं जिसका नाम है चैप्टर वन।

लेकिन दिक्कत ये है कि किताब में भले ही सलमान खान नहीं है लेकिन फिर भी केवल सलमान खान की ही बात हो रही है। कारण? सपना का ही दिया हुआ एक इंटरव्यू।

sapna bhavnani bigg boss

दरअसल, सपना ने इस इंटरव्यू में केवल सलमान खान के बारे में बात की। या फिर यूं कहिए कि सलमान खान के बारे में उल ज़लूल बातें की और फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कही ये बात छापी जा सकती है तो उनका जवाब था हां।
[#BangBang: 10 सुपरस्टार्स खुलकर उड़ा चुके हैं सलमान खान की धज्जियां!]

लेकिन जब ये सारी बातें छपीं तो सपना ने इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने अपनी खबर बेचने के लिए ये हेडलाइन बनाई है। पत्रकार ने साफ किया कि इंटरव्यू खुद सपना का है। और दोनों के टेलीफोन मेसेज भी ट्विटर पर शेयर हुए।

अब आते हैं खबर पर। हेडलाइन थी - सलमान खान अपनी बेवकूफी भरी फिल्मों में बंदर की तरह नाचते हैं। हालांकि सपना का कहना है कि इंटरव्यू उनकी किताब के बारे में था ना कि सलमान खान के बारे में।
[सलमान ने महिला रिपोर्टर को दी थी धमकी - तुम्हारा घर जानता हूं!]

बस सपना से कोई ये पूछ नहीं पा रहा है कि अगर इंटरव्यू उनकी किताब के बारे में था तो सलमान खान के बारे में उन्होंने बात ही क्यों की? वो सलमान खान जिससे उनका दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है।

सपना के कुछ बयान पहले आप पढ़ लीजिए -
जान की धमकी
सलमान खान के बारे में बात करना खतरे से खाली नहीं है। मुझे लोगों ने आगाह किया कि उनके बारे में बात करना मतलब आफत मोल लेना। लोग जान से मारने तक की धमकी दे देते हैं।

बिग बॉस पर
बिग बॉस एक वाहियात शो है जिसे एक वाहियात सा आदमी होस्ट करता है और बाकी लोग उसकी हां में हां मिलाते हैं जिससे कि वो उसकी वाहियात सी फिल्मों में कोई रोल पा जाएं।

सलमान की अहमियत
सलमान खान एक स्वार्थी इंसान है जो केवल लोगों का इस्तेमाल करते हैं। मेरी ज़िंदगी में उनकी इतनी तवज्जो नहीं है कि मैं उनके बारे में लिखूं।

सलमान ने किया है शर्मिंदा
सपना का कहना है कि सलमान खान की वजह से वो खुद को भारतीय कहने में शर्मिंदगी महसूस करती है। ये बयान उन्होंने सलमान खान के रेप वाले बयान पर दिया था।

बहरहाल, माजरा क्या है इससे ज़्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ता पर सपना को एक बात ज़रूर पता होनी चाहिए कि इस देश में दो तरह के लोग हैं। एक जो सलमान खान की पूजा करते हैं और उनके बारे में कुछ गलत ना कहते हैं ना सुनते हैं। दूसरे जो सलमान खान की पूजा नहीं करते हैं, उनके बारे में जो भी कहते हैं उस पर टिके रहते हैं।
[ध्यान से सुनिए सलमान...एक लड़की समझा रही है RAPE का मतलब!]

लेकिन हां एक तीसरा प्रकार भी है जो सलमान खान के बारे में कुछ भी बोलता ज़रूर है पर फिर जब उस पर बात होने लगती है तो सोचता है बोला ही क्यों।

वैसे जिन्हें सपना भवनानी याद नहीं है, वो उनकी और सलमान की ये मुस्कुराती तस्वीर देख लीजिए।

वैसे ये वही सपना हैं जो कुछ दिन पहले कटरीना कैफ के 55 लाख वाले लाल बाल पर गुस्सा हो गई थीं। उनका कहना था कि गोरे लोगों से हमें इतना प्यार है कि उनके देश में जाकर 55 लाख देकर वो काम करते हैं जो यहां भी हो सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X