VIDEO 'बिदाई' फेम सारा खान-अंगद का बेडरूम रोमांस, ढाई करोड़ लोग देख चुके हैं ये
बिदाई फेम सारा खान एक बार फिर अपने हॅाट वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। लेकिन इस बार सारा वीडियो में अकेले नहीं हैं। बल्कि उनके साथ बिदाई के ही स्टार अंगद हसीजा नजर आ रहे हैं। दोनों का एक पुराना म्यूजिक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर दोनों बोल्ड सीन देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस म्यूजिक वीडियो का नाम है तेरे जिस्म। आपको बता दें कि पहली बार सारा किसी म्यूजिक वीडियो में इस तरह खुद को बेहद हॅाट दिखाते हुए नजर आ रही हैं। सारा और अंगद के म्यूजिक वीडियो सांग को अलताफ सय्यद ने गाया है। बिदाई के बाद पहली बार दोनों को इस तरह कैमरे के सामने सारी हदें पार करते हुए देखा जा रहा है।

दोनों की जोड़ी के इस रोमांस को अब तक यूट्यूब पर 24,344, 975 से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको याद होगा तो बता दें कि बिदाई टीवी शो में सारा ने साधना की भूमिका निभाई थी। इसी शो से सारा टीवी की दुनिया की साधना बन गई।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास के बाद सारा सोशल मीडिया पर केवल हॅाट तस्वीरें और लिप सर्जरी के कारण चर्चा में रही हैं। बीते दिनों उनके पास कई कंट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया था। फिलहाल एक बार फिर से उनके खबरों में रहने की वजह ये बेहद बोल्ड वीडियो हैं। फिलहाल, नीचे देखिए टीवी स्टार्स की अनदेखी तस्वीरें और सारा की बोल्ड वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











