मेरे पास कोई Sad Story नहीं थी इसलिए मुझे डांस इंडिया डांस से निकाल दिया गया - दंगल एक्ट्रेस सान्या
दंगल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को डांस का कितना शौक है ये उनके वायरल वीडियो से फैन्स समझ ही चुके हैं। अब चैट शो सन ऑफ एबिश में बातचीत के दौरान, सान्या ने टीवी के सबसे चर्चित डांस शो डांस इंडिया डांस के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। सान्या ने बताया कि इस शो में वो टॉप 100 में अपनी जगह बना चुकी थीं।
इसके बाद प्रोडक्शन के लोगों ने उनसे उनकी Sad Story पूछी जिससे सुनकर लोग इमोशनल हो सकें और आंसू बहा सके और शो को टीआरपी मिल सके। सान्या ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई रोने धोने वाली कहानी नहीं थी तो उन्हें शो से निकाल दिया गया।

बाद में उन्होंने शो पर कुछ लोगों को कहते देखा कि उनके मां बाप डांसिंग के खिलाफ हैं जबकि सान्या ने खुद उनके माता पिता को उस प्रतिभागी को सेट पर छोड़ने आते हुए देखा था। सान्या ने आगे कहा कि ये सारे रियलिटी शो इस तरह लोगों के इमोशन के साथ खेलते हैं और अपनी टीआरपी बढ़ाते हैं।
वैसे सान्या ने तो दंगल और बधाई हो जैसी फिल्मों के साथ अपना अलग मुकाम बना लिया है लेकिन सान्या का मानना है कि वो सबसे पहले एक डांसर हैं। इसी वजह से वो डांस इंडिया डांस का हिस्सा बनना चाहती थीं। जानिए इस शो से टॉप प्रतिभागी जो आज सुपरस्टार हैं -


Click it and Unblock the Notifications











