..................... भीख मांगने वाली फर्जी खबरों पर दुखी हुए संतोष आनंद । Santosh Anand speaks on Begging Rumor, It is totally fake! - Hindi Filmibeat

भीख मांगने वाली फर्जी खबरों पर दुखी हुए संतोष आनंद, बोले 'मैने किसी तरह की मदद नहीं मांगी'

इंडियन आइडल में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। बता दें कि इस शो में मशहूर गीतकार संतोष आनंद आए थे। लेकिन उनको लेकर एक बार और पता चली कि वो इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। ऐसे में सिंगर नेहा कक्कड़ ने उनको 5 लाख रुपए की मदद करने की बात कही थी जिसको अब दो तरह से देखा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि संतोष आनंद को इस शो पर लाना टीआरपी बढ़ाने का प्लान था जबकि उनकी मदद तो सिर्फ दिखावा है।

इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि अभी तक संतोष आनंद भीख मांगकर गुजारा कर रहे थे। इस बात को लेकर संतोष आनंद का रिएक्शन आया है और उन्होने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।

neha kakkar, indian idol, नेहा कक्कड़, इंडियन आइडल

संतोष आनंद ने कहा है कि ऐसा देखकर काफी दुख होता है जब मीडिया खबरें बेचने के लिए इस हद तक गिर जाता है। इसके अलावा उन्होने कहा कि उन्होने किसी तरह की मदद की मांग नहीं की थी।

नेहा दिल की काफी अच्छी है और उसने कहा था कि वो उनकी पोती तरह मदद करनी चाहती है यही कारण है कि उसकी भेंट मैने स्वीकार कर ली थी। संतोष आनंद का ये बयान काफी चर्चा में चल रहा है।

उनके फैंस भी उनको लेकर अपनी बातें कहते हुई नजर आ रहे हैँ। संतोष आनंद ने 'इक प्यार का नगमा है' जैसे कई धमाकेदार गाने इंडस्ट्री को दिए हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X