खुलासा..दत्त बनने के लिए..स्टार कॉमेडियन और रणबीर..3 घंटे तक बंद
रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के लुक को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।
बायोपिक में खुद को तब्दील करने के लिए एक्टर कई तरह से खुद को तैयार करने की कोशिश करते हैं। रणबीर कपूर ने भी इसके लिए एक परफेक्ट प्लानिंग की है।
रणबीर के पिछले दिनों लीक हुई संजय दत्त के लुक से इस बात का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि संजय दत्त के लिए ट्रेन करने की जिम्मेदारी इंटरनेट सेंसेशन और स्टेंडप कॉमेडियन डॅा.संकेत भोसले को दी गई थी।

आइए इस बारे में खुद डॅा.संकेत से जानते हैं। संकेत कहते हैं कि मेरी मुलाकात रणबीर से चार महीने पहले हुई थी। वह इस बात को जानकर थोड़े चकित हो गए कि मैं एक डॅाक्टर भी हूं।
तीन घंटे हमने साथ में बैठकर संजय सर के लुक और उनकी बोलचाल पर बातचीत की। वह मेरे संजय सर के एक्ट को देखकर प्रभावित हुए और कहा कि आप इसे इतने आसानी से कैसे कर लेते हैं।
मैंने सुना है कि वह मेरे आॅन लाइन मौजूद वीडियो को भी देख रहे हैं।गौरतलब है कि इस साल की रिलीज होने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्म में संजय दत्त की बायोपिक भी है।इस बायोपिक में संजय दत्त की निजी जिंदगी से जुड़े हुए ऐसे 7 पाइंट हैं जो आपको चौंका देंगे..यहां देखिए..


Click it and Unblock the Notifications
