..................... Sanjivani 2 Review Mohnish bahl Surbhi Chandna back with bang drama and emotion - Hindi Filmibeat

First Review संजीवनी 2: इमोशन- ड्रामा का डबल डोज, नए और पुराने किरदारों की दिलचस्प कहानी

पुराने और नए किरदारों के साथ संजीवनी 2 दिलचस्प कहानी के साथ वापसी कर रहा है। शो की शुरुआत एक रोमांटिक पहाड़ी जगह से होती है जो कि कुछ पल में बड़े हादसे में तब्दील हो जाता है। डॅाक्टर रोहित रॅाय( नमित खन्ना) किसी लड़की के साथ रोमांस कर रहे हैं।

इस बीच डूबते हुए बच्चे को बचाते हुए वह संजीवनी पहुंचते हैं। फिर होती है डॅाक्टर इशानी( सुरभि चंदना) की संजीवनी में एंट्री। संजीवनी का हिस्सा बनना इशानी का सपना है जिसे वह जी रही हैं लेकिन अतीत के एक गहरे जख्म के साथ। इसी के साथ शुरू होती है ,इमोशन, ड्रामा और सस्पेंस से लबरेज संजीवनी की कहानी।

Sanjijvani 2

डॉक्टर इशानी के किरदार में सुरभि चंदना फ्रेश दिखाई दे रही हैं। इश्कबाज की अनिका की याद यहां सुरभि को देख नहीं आएगी। नमित खन्ना ऐसे डॅाक्टर की भूमिका में हैं जो पेशेंट की मदद करने के लिए नौकरी को दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि गरीबी को मिटाने के लिए जुगाड़ जरूरी है। मोहनीश बहल ( डॅा.शशांक गुप्ता) को फिर से संजीवनी में देखना पहले से अधिक रोचक है।

उनका किरदार निजी और प्रोफेशनल जिन्दगी के बीच की जद्दोजहद में है। शो में बड़ा ट्विस्ट देते हैं रोहित रॉय। ग्रे सेड में रोहित आपके लिए वेट एंड वॅाच साबित होंगे। गुरदीप कोहली ( डॅा.जूही सिंह) सायंतनी घोष( डॅा.अंजलि गुप्ता) के किरदार बांधे रखते हैं।

बता दें कि संजीवनी और दिल मिल गए से संजीवनी 2 बेहद अलग है। इस बार रेजिडेंट डॉक्टर्स की कहानी पर फोकस किया गया है। निर्माता सिद्धार्थ मल्होत्रा संजीवनी 2 के जरिए टीवी पर हीरो-हीरोइन आधारित शो की लंबी कतार को तोड़ने की कवायद कर रहे हैं। लंबे समय बाद टीवी के दर्शकों को किरदारों की कहानी देखने मिलेगी।

यहां कोई हीरो कोई हीरोइन नहीं है। हर किरदार अपने साथ एक राज लेकर आया है जिस पर से हर एपिसोड में पर्दा उठेगा। 15 साल की धमाकेदार वापसी के साथ संजीवनी 2 अपने पुराने फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज तो नए फैंस के लिए एक रोमांचक सफर साबित हो सकता है। 12 अगस्त से शाम 7.30 बजे इसका टेलीकास्ट स्टार प्लस पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X