..................... Sanjivani 2 fame Surbhi Chandna shooting video viral again - Hindi Filmibeat

सुरभि चंदना ने एक बार फिर शेयर किया तैयारी का ये दिलचस्प Video, फैंस ने किया वायरल

By Prachi Dixit

सुरभि चंदना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गई हैं। उनकी हर तस्वीर और वीडियो को फैंस तेजी से शेयर कर देते हैं। कुछ दिन पहले सुरभि चंदना ने संजीवनी 2 के सेट से अपने प्रोमो शूटिंग के कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर किए। जिसे काफी देखा गया। वहीं इस बार सुरभि चंदना ने सेट से अपना ये मेकअप वीडियो शेयर किया है।

जहां पर सुरभि Pout करते हुए आईने के सामने अपना वीडियो बनाते हुए नजर आ रही हैं। हर कोई सोच रहा है कि ये वीडियो कहां का है। ऐसा माना जा रहा है कि टीवी शो खतरा खतरा की शूटिग के लिए सुरभि इस तरह ग्लैमरस लुक में तैयार हो रही हैं।

Nach Baliye 9

फैंस सुरभि के इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स बरसा रहे हैं। फैंस इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं कि सुरभि जल्द भारती सिंह के इस शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगी।

आपको बता दें कि सुरभि चंदना ने संजीवनी 2 की शूटिंग शुरू कर दी है।वैसे स्टाइलिश सुरभि का ये अंदाज देखकर उनके फैंस के भी होश उड़ जायेंगे। इस शो में सुरभि डॅाक्टर ईशानी की भूमिका में दिखाई देंगी। टीवी पर संजीवनी की शुरुआत 2002 में हुई थीं। ये शो 2005 में बंद हो गया था। इसका नया सीजन अगस्त के पहले वीक से लांच किया जा सकता है।

बहरहाल, यहां देखिए सुरभि चंदना की ये तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X