संजीवनी 2 के सेट से Viral सुरभि चंदना का ये वीडियो, कैमरे पर कर दी ऐसी हरकत, मजेदार
इश्कबाज की अनिका सुरभि चंदना जल्द ही डॅाक्टर बनकर टीवी पर वापसी कर रही हैं। नेशनल डॅाक्टर्स डे के मौके पर संजीवनी 2 का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। जहां पर सुरभि चंदना के साथ गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, सायंतनी घोष और नमित खन्ना दिखाई दिए। इस बार सुरभि स्क्रीन पर नमित खन्ना के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। आपको बता दें कि सुरभि चंदना ने संजीवनी 2 की शूटिंग शुरू कर दी है।
शूटिंग से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां पर वह अपनी सह कलाकार सायंतनी घोष के साथ वीडियो में अजीब सी शक्ल बनाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो को सुरभि ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं किया है।बल्कि सायंतनी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो के साथ सायंतनी ने लिखा है कि This is total madness..loving this craziness with सुरभि चंदना। एक दिन पहले ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। वैसे स्टाइलिश सुरभि का ये अंदाज देखकर उनके फैंस के भी होश उड़ जायेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुरभि चंदना ने अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है।
इस शो के लिए उन्होंने अपने लुक और हेयरस्टाइल में भी काफी बदलाव किया है। इस शो में सुरभि डॅाक्टर ईशानी की भूमिका में दिखाई देंगी। टीवी पर संजीवनी की शुरुआत 2002 में हुई थीं। ये शो 2005 में बंद हो गया था। इसका नया सीजन अगस्त के पहले वीक से लांच किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications