सुरभि चंदना ने संजीवनी 2 के सेट से शेयर किया ऐसा Video ,फैंस देखते रह जायेंगे
टीवी में ऐसी कम स्टार्स है जो कि अपनी तस्वीरों और वीडियो से चर्चा में रहती हैं। इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम है सुरभि चंदना का। सुरभि चंदना इस वक्त संजीवनी 2 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। संजीवनी 2 में वह डॅाक्टर की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में इस शो का नया टीजर आया है।
जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। सुरभि ने एक बार फिर से संजीवनी के सेट से अपना एक वीडियो शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इश्कबाज के बाद सुरभि चंदना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। उनके हर पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देर नहीं लगती है।

फैंस सेट पर से कहीं ना कहीं खोज कर सुरभि की तस्वीरें और वीडियो वायरल कर ही देते हैं। इस बार भी मामला ऐसा ही है। डॅाक्टर के लुक में भी सुरभि को काफी पसंद किया जा रहा है।
खबर है कि अगस्त से ये शो टेलीकास्ट किया जाएगा। जल्द इसका एक प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा।चलिए फिर देर किस बात की यहां देखते हैं सुरभि चंदना का वायरल होता हुआ वीडियो जो की बीती रात से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यहां देखिए सुरभि की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











