छोटे पर्दे पर फिर दिखेंगी संजीवनी की डा. जूही

अब गुरदीप ने फिर से वापसी का मूड बना लिया है। उन्होंने तय किया है कि अब वह टेलीविजन पर सीरियस रोल करने की बजाय कॉमेडी करेंगी। हालांकि उन्होंने एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक कसम में प्राची देसाई की जगह काम किया था। वे इस बार बेस्ट ऑफ लक निक्की नामक शो से वापसी कर रही हैं। इस शो में उनका साथ देंगे गिरीश सचदेव।
गौरतलब है कि अब गुरदीप उस तरह के किरदार नहीं करना चाहतीं जैसा वह शादी से पहले करती थीं, चूंकि वे मानती हैं कि अब वे उस तरह के रोल में फिट नहीं बैठेंगी। वैसे भी अब नये जमाने की लड़कियों का दौर है। टीवी में कई फ्रेश चेहरों को काम मिल रहा है। लगातार काम मिल रहा है। तो जाहिर है।
अब अगर हम उम्मीद करें कि दर्शक हमें उसी रूप में पसंद करेंगे तो यह शायद गलत सोच होगी हमारी। गौरतलब है कि उनका अपना एक एक साल का बच्चा है। और इतने सालों गायब रह कर उन्होंने अपने बच्चों को पूरा समय दिया है। लेकिन अब वह चाहती हैंं कि वे काम पर दोबारा लौटें। वे एक साथ कई प्रोजेक्ट में काम नहीं करना चाहतीं।


Click it and Unblock the Notifications











