'नच बलिए 6' में दिखेंगे ये रिश्ता...वाले विश्म्भर और राजश्री

खबर आ रही है कि इस बार इस शो में मशहूर टीवी कार्यक्रम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पति-पत्नी (विश्म्भर और राजश्री) के रूप में दिखने वाले सितारे संजीव सेठ और उनकी अभिनेत्री पत्नी लता सभरवाल भी भाग लेंगे।
शो में आने वाली अन्य सेलेब्रिटी जोड़ियों में गुरमीत चौधरी-देबीना बैनर्जी, कनिका महेश्वरी-अंकुर घई, आम्रपाली गुप्ता-यश सिन्हा, नुकुल मेहता-जानकी, राजू श्रीवास्तव-शिखा, कीकू शारदा-प्रियंका, रीपूदमन हांडा-शिवांगी, रिद्धी डोगरा-राकेश बापत और ऋत्विक धनजानी-आशा नेगी शामिल हैं।
कार्यक्रम 'नच बलिए 6' नवंबर से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। शो की जज शिल्पा शेट्टी होंगी या नहीं इस बारे में अभी संशय बना हुआ है। फिलहाल शो के लिए अभी से विज्ञापन जगत काफी सक्रिय हो गया है। 'नच बलिए 5' माही वीजे और जय भानुशाली ने जीता था।


Click it and Unblock the Notifications











