संजीव कपूर लेगें मास्टर शेफ की परीक्षा

अब दुनिया भर से आए कुकिंग के किंग और क्वीन अपनी कुकिंग की परीक्षा संजीव कपूर के सामने देगें। मास्टर शेफ के पहले सीजन में जो कि 16 अक्टूबर 2010 में टेलीकास्ट हुआ था के जजेस थे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, शेफ विकास खन्ना और अजय चोपड़ा। इस सीजन में जीत हुई लखनउ की पंकज भदौरिया की। पंकज लखनऊ के एक स्कूल में टीचर थीं और उनकी उम्र थी 38 साल। दूसरे सीजन में जज बने शेफ अजय चोपड़ा, शेफ विकास खन्ना और शेफ कुणाल कपूर।
मास्टर शेफ के सीजन 2 का टेलिकास्ट हुआ 22 अक्टूबर 2011 से। इसकी विजेता रहीं शिमला की शिप्रा खन्ना। अब मास्टर शेफ का तीसरा सीजन शुरु होने जा रहा है। इस सीजन की शूटिंग शुरु हो चुकी है और इस बार इस शो के लिए ऑडीशन्स भी दिखाए जाएंगे। हर बार शो की शुरुआत बूट शूट से होती थी लेकिन इस बार से इस शो में ऑडीशन्स भी दिखाए जाएंगे। इस शो का टेलिकास्ट होगा फरवरी माह के अंत या फिर मार्च की शुरुआत में। इस बार शो के जजेस होंगे शेफ विकास खन्ना, शेफ कुणाल कपूर और दुनिया के जाने माने शेफ संजीव कपूर।


Click it and Unblock the Notifications











