जब बिकिनी में बच्ची के साथ खेलना इस हसीना पर पड़ा भारी, किसी की कैरेक्टर पर उठाए सवाल.. तो किसी ने..

Sanjeeda Shaikh Brutally Troll: तमाम हीरोइमों ब्रेकअप और तलाक के बाद शानदार तरीके से मूव ऑन करने को लेकर छा जाती हैं। ऐसा ही एक नाम हैं संजीदा शेख। एक्ट्रेस बहुत जल्द संजय लीला भांसाली की फिल्म हीरामढ़ी में राजकुमारी के किरदार में दिखा देने वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाई रहती हैं। संजीदा इन दिनों आमिर अली से अलग होने के बाद अकेले ही बेटी की परवरिश कर रही हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था।
दरअसल, संजीदा हर वेकेशन और ट्रिप पर बेटी को साथ ही रखती हैं। ऐसे में कुछ समय पहले गोवा में भी एक्ट्रेस बेटी आर्या के साथ वेकेशन इंजॉय करती दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल, संजीदा बेटी के साथ बिकिनी पहने खेलती दिखाई दे रही थीं और फैंस को उनका ये अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया था।
ऐसे में संजीदा की लोगों ने खूब आलोचना की... किसी ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाए तो किसी ने उनके इस अंदाज को तलाक का ही कारण बता दिया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें नसीहत देते हुए इसे बेटी की खराब परवरिश बताया और ऐसा करने के लिए कहा।
आमिर अली से अलग होने के बाद संजीदा शेख अकेले ही अपनी बेटी आर्या की परवरिश कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो बेटी के साथ अपनी तमाम फोटोज शेयर करती रहती हैं। बता दें, हाल ही में आमिर अली ने संजीदा पर ये इल्जाम लगाया था कि वो उनकी बेटी से उन्हें मिलने नहीं देती हैं। पिछले 9 महीने से आमिर ने अपने बेटी आर्या से मुलाकात नहीं की है।
आमिर के बयान का संजीदा ने जवाब देते हुए इसे अफवाह बताया। आमिर और संजीदा ने इसी साल जनवरी में एक दूसरे से तलाक लेने का ऐलान किया था। आमिर अली और संजीदा शेख ने साल 2012 में शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने 'नच बलिए' के तीसरे सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की थी।


Click it and Unblock the Notifications